लखनऊ, 15 जनवरी (बु.)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज यानी 15 जनवरी को 65वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मायावती को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा प्रमुख मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बधाई देने के लिए चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को फोन किया। इस दौरान उन्होंने करीब पांच मिनट तक बसपा प्रमुख से वार्ता की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया और बसपा प्रमुख मायावती को उनके 65वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती जी को जन्मदिन की हाॢदक शुभकामनाएं। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।



