रेलवे रोड पर झोपड पट्टी की महिलाओं में आपस में चले लाठी-डंडे
झगड़े के कारण सांई धाम मंदिर के पास यातायात हुआ प्रभावित
मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी (बु.)। रेलवे रोड पर रहने वाली झोपड पट्टी की महिलाओं में सड़कों के बीच डंडे चलने से अफरातफरी मच गई। हंगामे के चलते यहां यातायात भी प्रभावित रहा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर आई, लेकिन तब तक विवाद का निपटारा हो चुका था। सांई धाम मंदिर पर बृहस्पतिवार शाम को श्रद्धालुओं का जमघट था। इसी दौरान रेलवे रोड़ पर झोंपड़ी बनाकर रहने वाली महिलाओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते ही महिलाओं में गरमा-गरमी के बीच लाठी-डंडे चल गए। महिलाएं एक दूसरे पर डंडे बरसाते हुए सड़कों पर आ गई, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगो में अफरातफरी मच गई। डंडे चलने के कारण वाहन चालक जहां के तहां खड़े रह गए। महिलाएं काफी देर तक उलझती रही, जिस कारण वहां जाम लग गया। कुछ देर बाद पूरे झगड़े का वीडियो वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई, लेकिन तब तक विवाद सुलझ चुका था। किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज ना कराने के कारण किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। बता दे कि अक्सर यहां इस तरह के झगड़े लोगों के लिए मुसीबत बनते रहे है।