21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः बंदरों का उत्पात, बच्चों और महिलाओं का बाहर निकलना दूभर

  • बंदरों का उत्पात, बच्चों और महिलाओं का बाहर निकलना दूभर

  • गांधी कालोनी की गली नंबर 13 और 14 में बच्चों को निशाना बना रही बंदरों की फौज

मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी (बु.)। गांधी कालोनी के कई रिहायशी इलाकों में बंदरों का उत्पात लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।  बंदरों के बच्चों और महिलाओं के हाथों से सामान छीनने के कारण अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।  यही नहीं बंदरों की फौज ने बच्चों  और महिलाओं का छतों पर बैठना भी मुश्किल कर दिया है। नागरिकों ने वन विभाग और पालिका प्रशासन से इन बंदरों को तत्काल पकड़वाने की मांग की है।
गांधी कालोनी के गली नंबर  13 और 14 के सुधी पाठकों ने बुलेटिन को बंदरों के आतंक की व्यथा बताई है। बताया कि करीब एक माह से बंदरो ने जीना मुहाल कर रखा है। जो बच्चों और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। बंदरों की सेना बच्चों के हाथों से सामान झपट कर ले जा रहे हैं। दहशत में भागने के कारण कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। ऐसी ही स्थिति महिलाओं की है। बंदरों की फौज उन पर भी हमला करने से चूक रही है। बंदरों ने बच्चों और महिलाओं का छतों पर जाना मुश्किल कर दिया है। जागरूक नागरिक मयंक तलवार का कहना है कि इन गलियों में अचानक बंदरों की संख्या बढ़ी है। दिन भर बंदरों का मकान की छतों और सड़कों पर डेरा रहता है। सड़क पर गुजरने वाले बच्चों से बंदर झटके में सामान ले जाते हैं। इसके अलावा छतों पर भी बदमाशों का उत्पात लगातार जारी है।  कपड़े फाडऩे के साथ तारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मामले में पहले भी शिकायत की जा चुकी है। तलवार ने वन विभाग और पालिका प्रशासन से लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles