21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरिद्वारः मकर संक्रांति पर हुई महाकुंभ की शुरूआत, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार, 14 जनवरी (बु.)। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का अलग ही महत्व माना जाता है। देशभर में गुरुवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है और मकर राशि में प्रवेश करता है। वहीं मकर सक्रांति पर स्नान के साथ ही आज से हरिद्वार महाकुंभ का भी श्रीगणेश हो रहा है। आज सुबह-सुबह लोगों ने हरिद्वार में गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बताया जा रहा है कि महाकुंभ पर गंगा में शाही स्नान के लिए पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते महा कुंभ के स्नान के लिए हरिद्वार में बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles