दिल्ली, 14 जनवरी (बु.)। कृषि कानूनों को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसके चलते किसानों ने 26 जनवरी को लाल किले पर ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया था मगर अब किसानों की ओर से किए जा रहे आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की किसान अब 26 जनवरी को लाल किले पर ट्रैक्टर रैली नहीं निकालेंगे। किसान संगठन की ओर से कहा गया है कि अब किसान दिल्ली बॉर्डर पर ही रैली निकालेंगे।



