21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

कानपुरः राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह के लिए 50 लाख परिवारों तक जाने का लक्ष्य

कानपुर, 14 जनवरी (बु.)। देश की जनता श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जिस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी,आखिर वह दिन आ ही गया है। 15 जनवरी से शुरू होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के लिए टोलियां, कमेटियां बनाई जा चुकी हैं। कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों, उद्यमियों के बीच बैठकें हो चुकी हैं। जन जागरण यात्राओं के साथ ही अंतिम तौर पर एक-एक घर तक पहुंचने का कार्य शुरू हो जाएगा। 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के लिए बस्ती स्तर पर टोलियां बनी हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों की सूची भी तैयार की गई है, जो अपने कार्य से समय निकालकर अभियान में शामिल होकर लोगों को जोड़ेंगे। प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों, पर्यटन स्थलों पर होर्डिंग, बैनर और स्टीकर्स से प्रचार प्रसार भी एक दो दिन में नजर आने लगेगा। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के प्रांतीय अभियान प्रमुख दीनदयाल गौड़ के मुताबिक दो हजार या उससे अधिक दान देने वालों को आयकर से छूट भी मिलेगी। हालांकि घर-घर तक 10, 100 और 1,000 रुपये के कूपन के साथ ही टोलियां जाएंगी। घर-घर में राम मंदिर का चित्र और मंदिर की जानकारी का पत्रक दिया जाएगा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles