21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाना शुरू,योगी ने चढ़ाई पहली खिचड़ी

गोरखपुर 14 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के दिन आज परम्परा के अनुसार खिचड़ी चढ़ाना शुरू हो गया है। गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले खिचड़ी चढ़ा कर इसकी शुरूआत की। गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के दिन सदियों से खिचड़ी चढ़ाने की परम्परा चली आ रही है ।मान्यता है कि बाबा गोरखनाथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से ज्वाला देवी के मंदिर से गोरखपुर आये औा मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी चढ़ाने की परम्परा शुरू की। आज लगभग दस लाख लोगों के खिचड़ी चड़ाने का अनुमान है ।इसके लिये उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड,बिहार,नेपाल,झारखंड,दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से लोग आये हैं ।पहले लोग मंदिर परिसर में भीम सरोवर में स्नान करते हैं और उसके बाद खिचड़ी चढ़ाते हैं । सरोवर में देश की सभी नदियों का पवित्र जल डाला गया है। खिचड़ी चढ़ाने के साथ ही मंदिर परिसर के पास एक माह तक चलने वाला मेला भी शुरू हो गया है ।मेले में दिल्ली ,बिहार और काेलकाता से दुकानदार आये हैं ।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles