21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

ब्राज़ील में कोरोना से एक दिन में 1110 लोगों की मौत

14 जनवरी (वार्ता) दक्षिण अमेरिकी देश ब्राज़ील में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से पिछले 24 घंटों के दौरान 1110 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 204,690 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इस दौरान कोरोना के 64,025 नए मामले दर्ज किये गए जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 81,95,637 हो गई है। ब्राज़ील के साओ पाउलो स्टेट में कोरोना के सबसे अधिक मामले है जहाँ कोरोना से अबतक 1,561,844 लोग संक्रमित हो चुके है और 48,662 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राज़ील दिसंबर की शुरुआत से ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और पिछले कुछ दिनों में नए मामले में वृद्धि से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles