21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की महिला सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि राज्य में महिला सुरक्षा के नाम पर डंका तो खूब पीटा जा रहा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है और प्रदेश में महिलाएं बहुत असुरक्षित है। श्रीमती वाड्रा ने बुधवार को फेसबुक पर जारी पोस्ट में कहा ” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के गृहक्षेत्र से आई खबर पढ़कर आपको अंदाजा लगेगा कि जिस सिस्टम ने अभी कुछ दिन पहले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए गए ‘मिशन शक्ति’ के नाम पर झूठे प्रचार में करोड़ों रुपए बहा दिए, वह सिस्टम जमीनी स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस कदर उपेक्षित रवैया अपनाए हुए है।” उन्होंने कहा कि इस खबर के अनुसार गोरखपुर में पिछले दिनों 12 से अधिक लड़कियों की मौत के मामले आए। इन अपराधों में सजा दिलाना तो दूर की बात है कुछ मामलों में पुलिस मृतक लड़कियों की पहचान भी नहीं कर पायी। कांग्रेस महासचिव ने कहा,”उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हर दिन औसतन 165 अपराध के मामले सामने आते हैं। पिछले दिनों ऐसे सैंकड़ों मामले सामने आए जिनमें या तो प्रशासन ने पीड़ित पक्ष की बात नहीं सुनी या फरियादी महिला से ही बदतमीजी कर दी।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles