21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः मीरापुर थाने में तैनात एसआई करण नागर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

  • मीरापुर थाने में तैनात एसआई करण नागर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल।

  • सड़क पर मिला महिला का जेवरात से भरा पर्स महिला को ढूढ़कर वापिस लौटाया

  • पहले भी खोया मोबाईल युवक को तलाश कर लौटाया था एसआई करण नागर ने।

मुजफ्फरनगर, 13 जनवरी (बु.)। मीरापुर थाने की सम्भालेहड़ा चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज करन नागर बेहतरीन कार्य करने के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते है।बुधवार को भी उन्होंने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला का खोया हुआ जेवरात से भरा पर्स उसे वापिस लौटाया।हुआ यूं कि मीरापुर क्षेत्र के गांव सम्भालेहड़ा निवासी महिला शाहीन पत्नी सहाबुद्दीन का जेवरात से भरा पर्स गांव से मीरापुर आते समय रास्ते मे गिर गया था इसी दौरान गस्त पर जा रहे एसआई करन नागर को सड़क पर पड़ा महिला का पर्स दिखाई दिया।जिसे खोलने पर उसमें सोने व चांदी के जेवरात पर सर्राफ का पर्चा मिला।जिस पर एसआई ने तत्काल महिला की तलाश कराई और महिला को बुलाकर उसे उसका जेवरात से भरा पर्स वापिस लौटा दिया।खोया पर्स मिलने पर महिला शाहीन ने एसआई करन नागर का आभार व्यक्त किया।इससे पूर्व भी एसआई करन नागर एक युवक का खोया मोबाईल युवक को ढूंढकर वापिस लौटा चुके है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles