मुजफ्फरनगर, 13 जनवरी (बु.)। कृषि कानूनों को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है और किसान सरकार से अपनी मांग को पूरा कराने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जिसके चलते जनपद मुजफ्फरनगर में आज नगर के शिव चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल की प्रतियों की होली जलाई। प्रशासन द्वारा स्तिथि पर काबू पाने के लिए शहर के हर चौराहे पर आरएएफ के जवान तैनात है और डीएम भी लगातार नगर में भ्रमण कर रही है। वहीं किसान आंदोलन को लेकर आज शहर में ई-रिक्शाओं के आवागमन पर रोक लगा दी गई। शहर में मीनाक्षी चौक से खालापार और जिला चिकित्सालय सहित कई इलाकों में रिक्शाओं केा रूट डायवर्ट कर दिया।



