21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः 24 घंटे से तड़प रहा स्कूल में बंद घायल पहाड़ा, वन विभाग ने नहीं ली कोई सुध

मुजफ्फरनगर, 13 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव चोकड़ा में कल कुत्तों के हमले से घायल होकर एक पहाड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में घुस गया था। जिसकी सूचना स्कूल अध्यापकों द्वारा ग्राम प्रधान सहित पुलिस को दे दी गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर घायल पहाड़े को स्कूल के कमरे में बंद कर वन विभाग को सूचना दी थी। लेकिन वन विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिसकी वजह से घायल पहाड़ा इलाज के अभाव में तड़प रहा है। स्कूल अध्यापकों द्वारा इस मामले की जानकारी आला अधिकारियों तक को दे दी गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है।

पुलिस ने स्कूल में बंद किया पहाड़ा

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles