21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंदोलनरत किसानो की मांग को लेकर सरकार पर कसा तंज

नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि आंदोलन कर रहे किसानो की मांग को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है और किसान उसके इरादों को समझते हैं इसलिए सरकार की उन्हें समझाने की हर कोशिश नाकाम हो रही है। श्री गांधी ने कहा कि किसान जानता है कि उन्हें उलझाने की कोशिश की जा रही है और इसीलिए वे भी अपनी मांग माने बिना घर लौटने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा , “ सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है; उनकी मांग साफ़ है –कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो, बस।” इस बीच कांग्रेस का युवा संगठन युवक कांग्रेस आज यहां कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास का घेराव कर सरकार पर किसानों की बात मानने के लिए दबाव बना रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles