21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने गोवा जायेंगे राजनाथ

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक के स्वास्थ्य और उनके चल रहे इलाज के संबंध में जानकारी लेने के लिए मंगलवार को गोवा जायेंगे। श्री नाइक की कार कल कर्नाटक के अंकोला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गये थे तथा उनकी पत्नी विजया नाइक और निजी सचिव दीपक की मृत्यु हो गई थी। श्री नाइक को उपचार के लिये गोवा लाया गया है। श्री सिंह ने ट्वीट कर कहा, “ रक्षा राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य और उनके चल रहे इलाज के संबंध में जानकारी लेने के लिए मैं आज गोवा जाऊँगा। संकट और दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को संबल और शक्ति प्रदान करें।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles