21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मध्यप्रदेशः जहरीली शराब का सेवन करने से 11 लोगों की मौत

मुरैना, 12 जनवरी (वार्ता) यूपी के जनपद बुलंदशहर के बाद अब मध्यप्रदेश में जहरीली शराब लोगों की जान की दुश्मन बन गई।आपको बता दे की मध्यप्रदेशके मुरैना जिले में जहरीली शराब के सेवन से आज सुबह तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य लोगों का इलाज जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के छेरा गांव में अवैध देशी शराब बनायी जा रही थी, जिसके सेवन से छेरा मानपुर और सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली और बिलैयापुरा गांव के कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें आठ ने मुरैना जिला अस्पताल में तथा तीन की ग्वालियर में मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लगभग 65 ग्रामीणों ने कथित रुप से इस जहरीला शराब का सेवन किया है। पुलिस ने बताया कि कई और लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles