21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, लोगों में दहशत का माहौल

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दिनों पार्कों में मृत पाये गये कौवौं और बत्तखों की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग ने मरे हुए कौवौं और बत्तखों को जांच के लिये जालंधर की प्रयोगशाला में भेजा था। विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार मरे हुए कौवों और बतखों के आठ नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है है। विभाग के मुताबिक संजय झील की बतख और मयूर विहार के पार्क के कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है। दिल्ली सरकार ने राजधानी में बर्ड फ्लू की आशंका में पूर्वी दिल्ली स्थित मुर्गा मंडी को नौ जनवरी को ही 10 दिन के लिये बंद कर दिया था और जीवित पक्षियों के राजधानी में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles