21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः प्रकाश जावड़ेकर और नकवी ने शास्त्री की पुण्यतिथि पर किया नमन

नयी दिल्ली,11 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। स्व. शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे और उनकी आज 55 वीं पुण्यतिथि है। श्री जावड़ेकर ने स्व. शास्त्री को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।” श्री नकवी ने ट्वीट कर लिखा, “जय जवान-जय किसान” के प्रणेता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन।” श्री शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वह नौ जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग 18 महीने प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। उनका निधन 11 जनवरी 1966 को ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में हुआ था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles