21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गंगा में समाई कार, 2 लोगों की मौत

10 जनवरी (बु.)। उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  दोनों मृतक सहारनपुर के निवासी थे। कार में वे दोनों ही थे। वहीं, दोनों मृतकों की पहचान खुर्शीद(43) पुत्र राशिद और शहाबुद्दीन (33 ) पुत्र अब्दुल हाफिज के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि दोनों मृतक पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का काम करते थे इसके लिए वे उत्तराखंड आए थे। रविवार को भी वे दोनों श्रीनगर से सामान खरीदकर सहारनपुर के लिए निकलते थे। सुबह के समय दोनों कार से श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे तभी उनकी कार चिलांग डांग मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। नीचे नदी होने के कारण उनकी कार खाई से होते हुए नदी में समा गई, लेकिन वे दोनों छिटककर खाई की तरफ जा गिरे। स्थानीय लोगों ने जब खाई में कार गिरते देखा तो हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। खाई गहरी होने के कारण एनडीआरएफ की टीम को शवों को निकलाने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। तब रस्सियों के सहारे शवों को निकाला जा सका। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। थानाप्रभारी महिपाल सिह रावत ने बताया कि कार नदी में होने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। कार की तलाश की जा रही है। कार मिलने पर परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles