21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः अब भारत में ही बनेंगे राफेल जेट और पैंथर हेलीकॉप्टर फ्रांस सरकार का बड़ा ऑफर

दिल्ली, 10 जनवरी (बु.)।  भारत रक्षा के क्षेत्र में अपना पक्ष मजबूत करने पर जोर दे रहा है। भारत और फ्रांस ने रक्षा के क्षेत्र में एक.दूसरे का सहयोग करने के लिए एक साथ कदम बढ़ाए हैं। फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान और पैंथर हेलिकॉप्टर पर भारत को बड़ा ऑफर दिया है। अब फ्रांस के पैंथर यूटिलिटी हेलिकॉप्टर को 100 फीसदी भारत में ही असेंबल किया जाएगा। इसके अलावा राफेल फाइटर जेट की असेंबली लाइन 70 फीसदी तक भारत में ही शिफ्ट की जा सकती है। इससे भारत के मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों देशों में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने पर बातचीत हुई है। बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच वार्षिक रणनीतिक संवाद को लेकर पिछले हफ्ते फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनायिक सलाहकार एमैनुएल बॉन दिल्ली में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग करने पर बातचीत हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकए फ्रांस से और ज्यादा राफेल फाइटर जेट खरीदे जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में इन्हें असेंबल करने से कीमत काफी कम हो जाएगी। भारतीय नौसेना के लिए मध्यम रेंज के हेलिकॉप्टर खरीदने की तलाश में है। जिनका इस्तेमाल किसी भी मौसम में किया जा सकता है। ये मल्टी रोल मीडियम हेलिकॉप्टर है। जिसे शिप के डेके ऑफशोर लोकेशन और लैंड-बेस्ड साइट्स से ऑपरेशन के लिए बनाया गया है। इस हफ्ते भारत फ्रांस रणनीतिक वार्ता में न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मेगावाट की जैतापुर परमाणु ऊर्जा संरचना को लेकर भी बातचीत हुई। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस बातचीत के दौरान मौजूद रहे। विदेश मंत्रालय के एक बयान में जानकारी दी गई कि दोनों देशों ने आतंकवाद से निपटनेए साइबर सुरक्षाए रक्षा सहयोगए समुद्री सुरक्षाए क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों और हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles