21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

20 साल में पहली बार जनवरी में पहाड़ी इलाकों में 8 फीट तक बर्फ की चादर, सबसे सर्द दिन हो सकता है 14 जनवरी

10 जनवरी (बु.)। नई दिल्ली में दो दशक बाद जनवरी के पहले हफ्ते में देशभर में मानसून जैसा माहौल बन गया। उत्तर के पहाड़ी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी हुई तो दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश। दक्षिण में जनवरी में बारिश के 100 साल तक के रिकॉर्ड टूट गए। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से यह स्थिति पैदा हुई। देश के सभी ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 5 से 8 फीट तक मोटी बर्फ की चादर लिपटी है। हालांकि हिमालयी इलाके में अब मौसम साफ हो गया है।
बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बंद होने के बाद अब बर्फीली हवाओं का असर समूचे उत्तरए पश्चिमी मध्य व पूर्वी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थानए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार तक दिखेगा। सभी राज्यों में तापमान में भारी गिरावट आएगी। 14 जनवरी को उत्तर व मध्य भारत में दिनभर सर्द हवाओं के साथ सबसे ठंडा दिन रह सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुई और उत्तर के मैदानी राज्यों में बेमौसमी भारी बारिश दर्ज हुई।
दिल्ली में 2 से 7 जनवरी के बीच 57 मिमी बारिश दर्ज हुई। दिल्ली में सामान्य रूप से इतनी बारिश जनवरी, फरवरी व मार्च में मिलाकर होती है। चंडीगढ़ व लद्दाख को छोड़कर उत्तर.पश्चिम के सभी राज्यों में सामान्य से दो से तीन गुना अधिक बारिश दर्ज हुई। गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पश्चिमी मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 11 जनवरी तक अच्छी बारिश दर्ज होगी।

जम्मू-कश्मीर में झाड़ू से हटानी पड़ रही रनवे पर जमी बर्फ

लेह एयरपोर्ट के एप्रन जहां हवाई जहाज खड़े किए जाते हैं वहां अत्याधुनिक मशीनों की जगह झाड़ू से बर्फ हटाई जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर मलकीत सिंह का कहना है कि सिर्फ एप्रन में ही मैनुअली बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। रनवे का जिम्मा वायुसेना के पास है और उनके पास बर्फ हटाने की मॉडर्न मशीनें हैं। उन्होंने कहा कि मैनुअली बर्फ हटाने से संचालन में बाधा नहीं आती है। हालांकिए उन्होंने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट के लिए बर्फ हटाने के उपकरणों का प्रस्ताव पाइपलाइन में है। इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। मौजूदा समय में यहां हर रोज 8 फ्लाइट आ जा रही है। राजस्थान में ठिठुरन के साथ गलन बढ़ी है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंसद्ध के चलते राजस्थान में रात का पारा भले ही सामान्य से ज्यादा होए लेकिन ठंड से जरा भी राहत नहीं है। रात से ज्यादा दिन में सर्दी हैं। दिनभर गलन और ठिठुरन है। लगातार दूसरे दिन कई शहरों में रात और दिन का पारा लगभग बराबर रहा। कोटा.अजमेर में तो रात.दिन के पारे में सिर्फ 2 डिग्री आ अंतर रहा। कोटा में न्यूनतम 15 6 व अधिकतम 17.6 डिग्रीए जबकि अजमेर में रात का 13.3 डिग्री और दिन का 15.0 डिग्री रहा। प्रदेश के 10 से ज्यादा स्थानों पर रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर रहा। माउंट आबू में रात का पारा 0.5 डिग्री रहा।

भोपाल में दिन भर फुहारें, 9 साल का टूटा रिकॉर्ड 

भोपाल समेत मध्यप्रदेश के 27 जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। राजधानी में बारिश से दिन का पारा 67 डिग्री लुढ़ककर 20.9 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहींं भोपाल में रात का तापमान में 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। रात का तापमान सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में इससे पहले 2012 में 1 जनवरी को रात का तापमान 18.0 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक भोपाल में रविवार दोपहर बाद ठंड में होने वाली बारिश से राहत मिल सकती है।

पंजाबः जनवरी में मानसून जैसा हाल इस हफ्ते पड़ेगी रिकॉर्ड सर्दी

पंजाब में 13 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी। रात का पारा गिरेगा। 11 से 13 जनवरी तक अलर्ट जारी किया गया है। इसके मायने हैं कि जिन लोगों ने घर से निकलना हैए वे मौसम को देखते हुए पूरी तैयारी कर निकले। शनिवार को शीतलहर से मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन 10.15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा से ठिठुरन बढ़ेगी। अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहने के आसार हैं। 2 दिन धुंध के बाद मौसम खराब रहेगा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles