24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

कुशीनगर में आबादी की जमीनों के कब्जे का सरकार करा रही है सत्यापन

कुशीनगर 8 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आबादी की जमीनों पर कब्जे को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं एवं स्थिति बहुत ही गंभीर हो जाती है लिहाजा सरकार अब इसका सत्यापन करा रही है । जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर सभी गांव में आबादी के खाते के नंबरों पर कब्जे का सत्यापन क्षेत्रीय लेखपालों के द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसी के अंतर्गत पडरौना तहसील में भी कार्य शुरू हुआ है लेकिन दो लेखपालों द्वारा कार्य शुरू नहीं करने के कारण उनके खिलाफ उपजिलाधिकारी पडरौना रामकेश यादव के द्वारा विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है । साथ ही अन्य चार लेखपालों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप जिलाधिकारी राम केश यादव ने आज यहां कहा कि आबादी की जमीनों का नक्शा व क्षेत्रफल नहीं बने होने के कारण उसके कब्जे को लेकर अक्सर विवाद होता है। जिसे सुगम और विवाद रहित बनाने के लिए सरकार ने आबादी के जमीनों पर लेखपालों को लगाकर उनके कब्जे के संदर्भ में जानकारी एवं संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर आधार नंबर कब्जे का प्रकार व क्षेत्रफल का सत्यापन किया जा रहा है1 ताकि उनका भू अभिलेख में नाम दर्ज कर जमीनी विवादों को कम किया जा सके।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles