24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आखिर क्या बोली मायावती, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ 08 जनवरी (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि देश में बदहाल अर्थव्यवस्था को संभालने के लिये पेट्रोल डीजल की कीमतों में नियंत्रण रखने की जरूरत है।सुश्री मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया “ देश में खासकर पेट्रोल व डीजल की कीमत जिस मनमाने ढंग से लगातार बढ़ाई जा रही है वह अति-चिन्ताजनक स्थिति पैदा कर रही है। कोरोना महामारी से जुझ रही देश की जनता व यहाँ की बदहाल अर्थव्यवस्था को थोड़ा संभालने के लिए तेल की कीमतों को यदि नियंत्रित व कम रखा जाए तो बेहतर।”गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। दिसम्बर में पेट्रोल डीजल के दामों में तेजी का रूख बना रहा जबकि पिछले दो दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गयी हालांकि शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles