24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अयोध्याः IIM इंदौर के सहयोग से देश की स्वच्छतम नगरी बनेगी श्रीराम नगरी

अयोध्या, 07 जनवरी (बु.)। यह कोशिश सफल हुई तो रामनगरी की गिनती देश के स्वच्छतम शहर के रूप में होगी। रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के समानांतर अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरी को सुविधाओं से लैस करने की कोशिश शुरू हो गई है। अयोध्या को सफाई की दृष्टि से अव्वल बनाने के साथ-साथ नगरी में मूलभूत सुविधाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। इस स्वप्न को साकार करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम) इंदौर और नगर निगम अयोध्या के बीच करार हुआ है।  नगर निगम अयोध्या आइआइएम इंदौर के विशेषज्ञों की मदद से रामनगरी को देश का सबसे सुंदर नगर बनाने का सपना संजोए हुए है। दोनों संस्थाएं मिल कर अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाएंगी। नगर आयुक्त विशाल ङ्क्षसह ने बताया कि दोनों संस्थाओं के बीच करार हो गया है। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है, इसी वजह से वहां के मॉडल को लागू करके अयोध्या को उच्चकोटि के धार्मिक नगर के रूप में विकसित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के मानकों को यहां प्रतिष्ठित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles