24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः एएमसी लखनऊ के सेनानायक ने संभाला पदभार

लखनऊ, 06 जनवरी (वार्ता) लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी ने सेना चिकित्सा कोर (एएमसी) केंद्र एवं कॉलेज लखनऊ के सेनानायक और एएमसी अभिलेख प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान में प्रधान चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात थे। मंगलवार को पदभार संभालने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल संदीप ने सेना चिकित्सा कोर (एएमसी) केंद्र एवं कॉलेज लखनऊ के युद्ध स्मारक–‘श्रद्वांजलि’पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी को 17 दिसंबर 1983 को सेना चिकित्सा कोर में कमीशन प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री और एमडी (पीएसएम) की डिग्री पुणे के प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज से हासिल की है। लेफ्टिनेंट जनरल मुखर्जी अपने लंबे और शानदार करियर में सशस्त्र बलों की विभिन्न प्रशासनिक और पेशेवर पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष,सामुदायिक चिकित्सा के साथ-साथ मुख्यालय मध्य वायु कमान और मुख्यालय पूर्वी कमान मेंभी प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर के रूप में काम किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles