लखनऊ, 5 जनवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मंगलवार यानी आज कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इस दौरान राजधानी स्थित राम मनोहर लोहिया संस्थान में कोरोना वैक्सीन के लिए चल रहे पूर्वाभ्यास का औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने पहुंचे। किया। बिना पूर्व सूचना के सीएम के पहुंचने से डॉक्टरों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान राजधानी स्थित राम मनोहर लोहिया संस्थान में कोरोना वैक्सीन के लिए चल रहे पूर्वाभ्यास का औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने पहुंचे। किया। बिना पूर्व सूचना के सीएम के पहुंचने से डॉक्टरों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। उनके साथ में उच्च चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय भटनागर भी मौजूद रहे। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ ए के सिंह की मौजूदगी में सीएम योगी ने पूर्वाभ्यास के लिए बने केंद्र पर कुछ मिनट तक रुके।लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ श्रीकेश सिंह ने बताया कि सीएम योगी के आने का कोई पूर्व कार्यक्रम तय नहीं था। उन्होंने अचानक पहुंचकर कोविड के लिए चल रहे पूर्वाभ्यास का जायजा लिया और कुछ ही मिनट रुके। इस दौरान उन्सहोने भी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। ताकि इस बार पहले पूर्वाभ्यास के दौरान हुई कमियां दोहराई ना जा सके।




