मुजफ्फरनगर, 5 जनवरी (बु.)। मसूरी से धनोल्टी जाते समय खाई में कार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका बेटा सुरक्षित बच गया। आपको बता दें कि यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले अजय सिंघल मोनिका सिंगल और उनका बेटा शोर्य सिंगल मसूरी से धनोल्टी के लिए जा रहे थे। मसूरी से जैसे ही धनोल्टी के लिए 3 किलोमीटर उनकी गाड़ी पहुंची तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें अजय सिंघल की पत्नी मोनिका सिंघल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजय सिंघल गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में अजय सिंघल को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हे मृत घोषित कर दिया वहीं उनके साथ उनका 18 वर्षीय बेटा शौर्य सिंघल भी मौजूद था जो सुरक्षित है। इस दुखद हादसे की सूचना दिन निकलते ही नगर में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया और इस दुखद हादसे की सूचना मिलने से परिवार के लोगों में और व्यापार जगत के लोगों में मायूसी छा गई। आपको बता दें कि अजय संगल की महावीर चौक पर प्लास्टिक के पाइप की दुकान है।



