28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

नाइजर में आतंकवादी हमले में करीब 100 लोगों की मौत

नियामे 04 जनवरी (स्पूतनिक) पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने दो गांवों पर हमला कर दिया जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गयी। टोंडीकिविंडी प्रांत के मेयर ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय सेना के सूत्रों के मुताबिक माली से लगी सीमा के गांवों में आतंकवादियों ने हमला कर दिया। मेयर अलमोउ हसाने ने बताया कि चोमा बांगोउ गांव पर हुए हमले में करीब 70 लोग मारे गए जबकि जारोमदारेय गांव पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत हो गयी और 75 अन्य घायल हो गए। नाइजर में यह हमले ऐसे समय में हुए हैं जब राष्ट्रपति चुनाव के प्रथम चरण के नतीजे घोषित किए गए हैं। इन चुनावी नतीजों में सत्ताधारी दल के नेता मोहम्मद बाजोम ने 39.33 प्रतिशत मतों के साथ बढ़त बना ली है। फरवरी में होने वाले चुनाव में उनका सामना 17 प्रतिशत वोट पाने वाले पूर्व राष्ट्रपति महामने उस्माने के साथ होगा।
नाइजर में 27 दिसंबर को राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुआ था।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles