28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

गाजियाबादः मुरादनगर हादसे को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर लगाया जाम

गाजियाबाद 04 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादनगर हादसे को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने 15-15 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर हाईवे पर शव रख कर जाम लगा दिया। इसके बाद दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गौरतलब है कि रविवार की दोपहर मुरादनगर इलाके में एक शवदाह गृह पर बना लेंटर का शेड भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुरादनगर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेड का निर्माण करने वाला ठेकेदार समेत छह लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं। रविवार की शाम मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की थी। लोगों का कहना है कि सहायता राशि बेहद कम है जिसे बढ़ाकर 15 लाख रुपए किया जाना चाहिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles