28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

कोरोना के एक सप्ताह में दूसरी बार 16 हजार के करीब नये मामले

नयी दिल्ली 04 जनवरी (वार्ता) देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है और पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार 16 हजार के करीब नये मामले आये हैं तथा इस महामारी को मात देने वालों की दर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16,504 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ तीन लाख 40 हजार से अधिक हो गयी है। इससे पहले 29 दिसम्बर को 16,432 मामले आये थे। पिछले 24 घंटों के 19,557 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99.46 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 3267 घटकर 2.43 लाख रह गये और इनकी दर 2.36 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 214 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,49,649 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles