28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

देश के पांच राज्यों में 10 हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली 04 जनवरी (वार्ता) देश के पांच राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10 हजार से अधिक हैं जबकि अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या इससे कम है। सक्रिय मामलों में केरल पहले स्थान पर हैं जहां सर्वाधिक 65,467 मामले हैं जबकि महाराष्ट्र 55,471 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 12 हजार 858 , कर्नाटक में 10 हजार 912 और पश्चिम बंगाल में 10 हजार 446 सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16,504 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ तीन लाख 40 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 19,557 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99.46 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 3267 घटकर 2.43 लाख रह गये और इनकी दर 2.36 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 214 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,49,649 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles