28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मध्यप्रदेशः एम्बुलेंस गड्डे में गिरने से तीन लोगों की मौत

शहडोल, 01 जनवरी (वार्ता)मध्यप्रदेश शहडोल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 24 पर लालपुर हवाई अड्डे के पास ट्रक की टक्कर लगने से एक एम्बुलेंस गड्डे में गिर गई, जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर शहडोल और बुढ़ार के बीच लालपुर हवाई अड्डे के पास कल देर रात बुढ़ार जा रही 108 की एम्बुलेंस को कोयले से लदे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एम्बुलेंस एक गड्डे में गिर गई और उसमें सवार पिंकू बैगा(18), साजन बैगा (20) और शंकर बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव आज परिजनों को सौंप दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles