28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः राहुल-प्रियंका ने नये साल पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नये साल पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन विभूतियों को नमन किया है जिन्होंने बीते साल अपने प्राण दांव पर लगाकर लोगों की रक्षा की है। श्री गांधी ने कहा “नया साल शुरु हो गया है, आइए हम उन्हें याद करें जिनको हमने गुजरे साल में खोया है और उन सबका शुक्रिया अदा करें जिन्होंने अपना बलिदान देकर हमारी सुरक्षा की है। मेरा हृदय उन किसानों तथा तथा मजदूरों के साथ है जिन्होंने प्रतिष्ठा तथा सम्मान के साथ डटकर अन्यायकारी शक्तियों का मुकाबला किया है। नये साल की शुभकामनाएं।” श्रीमती वाड्रा ने कहा “नए साल का स्वागत करते हुए आइए सभी स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करें जो आगे रहकर हमारी रक्षा कर रहे हैं और यह प्रार्थना करें कि बीते साल जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके जीवन में और हम सब के जीवन में, नया साल शांति और साहस लेकर आए।” कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुभकामनाएं देते हुए कहा “अतीत ग़लतियों से सीखने के लिए है, और भविष्य नई उम्मीदों को स्थापित करने के लिए। नए साल का ये नया सवेरा, आपके और आपके परिवार के लिए नई किरण और नई शुरुआत लेकर आए। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles