मुज़फ्फरनगरः संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
-
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
-
मृतका के गले पर थे फंदे के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राजः पुलिस
-
नई मंडी थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में घर में मृत अवस्था में मिली थी किशोरी
मुजफ्फरनगर, 01 जनवरी (बु.)। नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अर्जुन नगर में एक किशोरी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। शाम के समय परिजन किशोरी के शव को लेकर नई मंडी कोतवाली आ गए। पुलिस ने शनिवार को आने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को वापस कर दिया।
नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अर्जुन नगर निवासी 15 वर्षीय पुष्पांजलि पुत्री कमलेश सिंह बुधवार रात अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले में चादर लिपटी हुई मिली। कमलेश सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गांधीनगर चौकी प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव लेकर परिजन नई मंडी कोतवाली पहुंच गए। पिता ने आशंका जताई कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है, क्योंकि आत्महत्या की कोई वजह नहीं है। दूसरा बेटी का शव नीचे पड़ा हुआ था। किसी ने बेटी को गला दबाकर मारा है। पुलिस ने पीडि़त परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक नई मंडी धनजंय कुशवाहा का कहना है कि परिजन किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ होने की उ मीद है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -