मुजफ्फरनगरः नए साल के आगाज़ के साथ हाड कंपाने वाली ठंड झेलने को रहे तैयार
-
बर्फीली हवाओं से सुन्न हुए हाथ-पांव, पारा लुढ़ककर 3.2 पर पहुंचा
-
नए साल के आगाज़ के साथ हाड कंपाने वाली ठंड झेलने को रहे तैयार
-
कोहरे, पाले के साथ बर्फीली हवाओं की रफ्तार में आएगी तेजी
-
तीन से पांच जनवरी के बीच बारिश की संभावना जता रहा है मौसम विभाग
मुजफ्फरनगर, 01 जनवरी (बु.)। जिले में लगातार बढ़ रहे कोहरे, पाले और बर्फीली हवाओं ने बृहस्पतिवार सुबह लोगों के हाथ-पैर सुन्न कर दिए। सुबह के समय वाहन लेकर सड़कों पर उतरे लोगों के हांड कांप गए। दोपहर में जाकर सूर्य नारायण के दर्शन हुए तो थोड़ी राहत मिल सकी। शाम होते ही पाला और कोहरा आ जाने से एकाएक ठंड बढ़ गई। नए साल के पहले दिन लोग कड़ाके की ठंड झेलने को तैयार रहे। तीन से चार किलोमीटर की र तार से चल रही हवाओं में शुक्रवार सुबह से इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। उधर मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक तीन जनवरी से लेकर पांच जनवरी के बीच बारिश हो सकती है।

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद शीत लहर अपने चरम पर पहुंचने लगी हैं। बुधवार रात को साढ़े आठ बजे के बाद ही कोहरे और पाले ने पूरे जनपद को अपने आगोश में ले लिया था, जिसने हाइवे पर यातायात को ब्रेक लगा दिया था।बृहस्पतिवार को सुबह के समय कड़ाके की ठंड ने लोगों के हाथ-पांव सुन्न कर दिए। कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हो सकी। तड़के सैर-सपाटे करने वाले लोगों की सं या भी काफी कम रही। जो लोग भी मजबूरी में वाहनों पर सवार होकर बाहर निकले तो उनके हांड-कांप गए। वाहन रोकने के काफी देर बाद उनकी ठिठुरन कम हो पाई। सड़कों और बाजारों में अन्य दिनों के मुकाबले कम चहल-पहल नजर आई। हर तरफ लोग ठंड से बचने को आग तापते नजर आए। अभिभावकों ने बच्चों को घरों से निकलने नहीं दिया। यही स्थिति बुजुर्गो की रही। दोपहर बारह बजे के करीब बादलों के बीच सूर्य नारायण के दर्शन हुए। कुछ देर लुका-छिपी के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15.9 और न्यूनतम तापमान 3.2 सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि आर्दता 100 प्रतिशत रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 11.6 और न्यूनतम तापमान 5.0 सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम होते ही पाले और कोहरे ने फिर से दस्तक देकर ठंड में इजाफा कर दिया। बर्फीली हवाओं के चलते बाजार सूने पड़ गए और चौराहों पर पुलिसकर्मी और दूसरे लोग आंच तापते नजर आए। नए साल के पहले दिन की शुरूआत भी कोहरे और पाले के बीच ही होगी। बादलों के बीच सूर्य भगवान के दर्शन दोपहर के समय ही हो पाएंगे। दूसरा सुबह से बर्फीली हवाओं की र तार ठंड का प्रकोप और बढ़ा सकती हैं। फिलहाल तीन से चार किलोमीटर के हिसाब से चल रही बर्फीली हवाओं की र तार पांच किलोमीटर तक पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही है। मौसम विभाग तीन से पांच जनवरी के बीच बारिश होने का अनुमान लगा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

- Advertisement -