28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः छपार पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया हत्याकांड का खुलास

  • नाजायज रिश्तों में किराएदार की हत्या, काली नदी से शव बरामद

  • शराब में जहर मिलाकर की हत्या, शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंका

  • छपार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 24 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा

  • देवबंद का रहने वाला मोहित आरोपी मकान मालिक के साथ करता था प्लंबर का काम

मुजफ्फरनगर, 01 जनवरी (बु.)। बीवी से नाजायज रिश्तों के चलते मकान मालिक ने किराएदार की शराब में जहर पिलाकर हत्या कर दी। यही नहीं साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को पत्थर से बांधकर काली नदी में फेंक दिया। छपार पुलिस ने चौबीस घंटे में आरोपी को गि फ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मरने वाला और आरोपी एक साथ मिलकर प्लंबर का काम करते थे। दोनों में इसी बात को लेकर पहले झगड़ा हुआ था, लेकिन किराएदार के माफी मांगने पर यह मामला लोकलाज में दबा दिया गया था। जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के तल्हेडी बुजुर्ग निवासी मोहित छपार क्षेत्र में किराए पर रहकर प्लंबर का काम करता था। मकान मालिक भी उसके साथ काम करता था। इसी बीच 29 दिसंबर को मोहित अचानक गायब हो गया था। अगले दिन 30 दिसंबर को मोहित के पिता पूरण सिंह ने छपार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस  को जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि मोहित के मकान मालिक की पत्नी से नाजायज रिश्ते थे। इसी बात को लेकर मोहित और मकान मालिक के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उस समय मोहित ने भविष्य में उसकी बीवी से अलग होने की बात कहकर माफी मांग ली थी। गायब होने वाली रात मोहित आखिरी बार मकान मालिक के साथ देखा गया था। पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह आनाकानी करता रहा, लेकिन स ती दिखाने पर आरोपी ने अपना जुर्म कर लिया।

छपार थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी मकान मालिक किराएदार मोहित को शराब पिलाने के बहाने 29 दिसंबर की शाम काली नदी पुल के नीचे ले गया था। जहां पर आरोपी ने मोहित की शराब में जहर मिला दिया था। जहरीली शराब पीने से मोहित की कुछ देर बाद मौत हो गई थी। हत्या करने के बाद आरोपी ने मोहित के शव में ईंट बांधकर उसे काली नदी में फेंक दिया था, ताकि शव ऊपर ना आ सके। आरोपी की निशानदेही पर काली नदी से मोहित का शव बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक बीवी से नाजायज रिश्तों को लेकर मकान मालिक का किराएदार मोहित से विवाद हुआ था। उस समय मोहित ने किसी तरह का रिश्ता ना रखने का भरोसा दिलाया था, लेकिन वह चोरी छिपे मकान मालिक की पत्नी से मिलता था। आरोपी घटना वाली रात मोहित को मारने के इरादे से शराब पिलाने ले गया था। शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी सीधे घर आ गया था। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में मकान मालिक के अलावा हत्या में किसी दूसरे की संलिप्तता सामने नहीं आई है। उधर आरोपी का कहना था कि बार-बार समझाने के बाद मोहित अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। मजबूरन उसे रास्ते से हटाना पड़ा। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में तरमीम कर आरोपी को चालान कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles