28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

डब्ल्यूएचओ ने बायोटेक और फाइजर वैक्सीन को दी मान्यता

मास्को 01 जनवरी (स्पूतनिक) विश्व स्वास्थ संगठन (डब्लूएचओ) ने फाइजर और बायोटेक कंपनियों द्वारा निर्मित वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मान्यता दे दी। डब्लूएचओ ने कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार किसी वैक्सीन को यह मंजूरी दी है। डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, “विश्व स्वास्थ संगठन ने आज आपातकालीन तौर पर इस्तेमाल करने के लिए फाइजर और बायोटेक की वैक्सीन को मान्यता दे दी है।” उल्लेखनीय है कि विश्व के कई देशों ने कोरोना की वैक्सीन निर्मित की है लेकिन डब्ल्यूएचओ ने फिलहाल केवल इन दो वैक्सीन को ही मान्यता दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles