28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अमेरिका में पिछले 48 घंटों में कोरोना से करीब 7500 लोगों की मौत

वाशिंगटन 01 जनवरी (वार्ता) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित अमेरिका में पिछले 48 घंटे के दौरान इस बीमारी के प्रकोप से 7469 लोगों की मौत हो गई हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 3744 मौतें दर्ज की गई जबकि इससे एक दिन पहले कोरोना से 3725 मौत हुयी थी। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए एक करोड़ 97 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 3,42,312 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से बीस लाख से ज्यादा बच्चे भी संक्रमित हो चुके है और हालात बेहद ख़राब है। इस बीच हालांकि देश में कोरोना का टिका भी लगाया जा रहा है और अबतक लाखों लोगों ने कोरोना का टिका लगवा भी लिया हैं। वही विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 83,146,810 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,12,645 लोगों की इस विषाणु के कारण मौत हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles