नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को नूतन वर्ष 2021 की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं दी। श्री केजरीवाल ने नये साल के शुभकामना संदेश में कहा,” कोरोना महामारी के बीच इस बार नया साल नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं को लेकर आ रहा है। सभी देशवासियों को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं।”



