28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

पीएम मोदी इंदौर के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास

इंदौर, 01 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इंदौर के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे से अनेक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत देश में इंदौर समेत छह शहरों का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए 128 करोड़ रुपयों की लागत से 1024 आवास तैयार किए जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश राज्य श्रेणी में देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य के सभी 378 नगरीय निकायों में अब तक सात लाख चौबीस हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से तीन लाख आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है और दो लाख से ज्यादा आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles