28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः किसानों की नहीं, उद्योगपतियों की हितैषी है मोदी सरकार : राहुल

नयी दिल्ली 31 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों के हितों की बात कर सिर्फ दिखावा करती है लेकिन असलियत में वह पूंजीपतियों की हितैषी है और इसीलिए उसने उद्योगपतियों का खरबों रुपए का कर्ज माफ किया है। श्री गांधी ने कहा , “ 23 खरब 78 अरब 76 करोड रुपए का क़र्ज़ इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ़ किया। इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हज़ार रुपए दिए जा सकते थे। मोदी जी के विकास की असलियत।” मोदी सरकार को उद्योगपतियों के लिए काम करने वाला तंत्र बताते हुए श्री गांधी लगातार उस पर हमला करते हुए कहते है कि उसे आम जनता और किसानों से ज्यादा अपने चंद पूंजीपति मित्रों की फिक्र होती है और उन्हीं के हित में बराबर निर्णय लेती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles