26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः 4.54 करोड़ लोगों ने मंगलवार तक भरा आयकर रिटर्न

नयी दिल्ली 29 दिसंबर (वार्ता) आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि के करीब आने के साथ ही इसको दाखिल करने में भी तेजी आयी है। मंगलवार तक कुल 4.54 करोड़ करदाताओं ने आयकर रिटर्न भरा है। आयकर विभाग के अनुसार कल शाम आठ बजे तक 13.65 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किये गये। व्यस्त समय में औसतन एक लाख रिटर्न भरा गया है। अब तक कुल 4.54 करोड़ लोगों ने रिटर्न भरा है जबकि पिछलेर्ग्ष 29 अगस्त तक 4.77 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किये गये थे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष काेरोना के कारण आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 किया गया है जबकि आमतौर पर यह अवधि 31 जुलाई होती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles