26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अहमदाबादः अज्ञात कारणों से 5 पांच बसों में लगी भीषण आग

अहमदाबाद, 29 दिसंबर (वार्ता) गुजरात में अहमदाबद शहर के इसनपुर क्षेत्र में मंगलवार को वाहनों में लगी भीषण आग में पांच बसें जलकर खाक हो गयीं। अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि घोडासर इलाके में एक प्लॉट में पार्क की हुईं सात निजी लग्जरी बस और एक कार में किसी कारण से आज तड़के अचानक भीषण आग लग गयी। सूचना मिलते ही पांच दमकलों के साथ कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक पांच बसें जलकर खाक हो गयीं। जबकि अन्य दो बसों और एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles