26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः CM योगी ने नोडल अधिकारियों को दिये मॉनिटरिंग के निदेश

लखनऊ 28 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोडल अधिकारियों को जिले के भ्रमण के दौरान विकास कार्यों की गहन माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी नोडल अधिकारी भ्रमण के बाद कल मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को दें । मुख्यमंत्री ने कहा कि नोडल अधिकारी जिला स्तर पर धान क्रय व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर जिला स्तरीय अधिकारियों को समुचित मार्गदर्शन प्रदान करें। नोडल अधिकारी गन्ना क्रय केन्द्रों का भी निरीक्षण करें। साथ ही, गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को मौके पर जाकर देखें। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी सिंचाई व्यवस्था, नहरों में पानी की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था तथा वरासत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा करें। उन्हें इस बात की समीक्षा भी करनी है कि जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, अपर जिलाधिकारियों/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, उप जिलाधिकारियों/उप पुलिस अधीक्षकों, नायब तहसीलदारों/निरीक्षकों ने किसान संगठनों से संवाद स्थापित किया है अथवा नहीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles