26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती पर किया नमन

नयी दिल्ली , 28 दिसम्बर ( वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा , “ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नए भारत के सपने को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देश के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी की जयंती पर शत् शत् नमन। एक ओजस्वी वक्ता एवं सक्षम रणनीतिकार के रूप में वे चिरस्मरणीय बने रहेंगे।” श्री जेटली का जन्म 28 दिसंबर, 1952 को हुआ था। लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त, 2019 को उनका निधन हो गया था। उन्होंने वित्त , रक्षा मंत्री समेत अन्य कई अहम पदों का कार्यभार संभाला।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles