26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 21 वें दिन स्थिर

नयी दिल्ली, 28 दिसम्बर (वार्ता) देश में तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 21 वें दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपये और डीजल का 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। सात दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपये और डीजल की 1.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles