26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः जनपद में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर, 28 दिसंबर (बु.)। मौसम में आई ठंडक के बीच जिले में कोरोना संक्रमण के रविवार को 26 मई संक्रमित मिले हैं। हालांकि इस बीच जिले के स्वास्थ्य विभाग में 25 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। जिले में फिलहाल कोरोना के 369 एक्टिव केस रह गए। हालांकि इस बीच कोरोना से मरने वालों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तो 100 तक पहुंच चुकी है जिसकी और भी बढ़ने की उम्मीद से इनकार नहीं किया जा सकता। सीएमओ डॉक्टर प्रवीन चोपड़ा ने बताया कि जिले में रविवार को आरपीटीसीआर की प्राप्ति हुई कुल 11 सौ रिपोर्ट से 1093 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव ओर 7 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में कोरोना के कुल 7934 पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से 7465 कोरोना की जद में आए संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles