26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बागपतः गो संरक्षण केंद्र की अच्छी व्यवस्था को लेकर आखिर क्या बोले नोडल अधिकारी, पढ़िए पूरी खबर

बागपत 28दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत में सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी एम देवराज ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि जिले में सभी गौ संरक्षण केंद्रों पर अच्छी से अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। कोई भी गोवंश खुले में नहीं रहना चाहिए। अस्थाई व स्थाई दोनों प्रकार की गौशाला में त्रिपाल अवश्य लगा होना चाहिए। उन्होंने कहा पशुओं के लिए अच्छा चारा खली चोकर की व्यवस्था व साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कोई गोवंश सर्दी में सड़कों पर तो नहीं घूम रहा है। उन्होंने कहा वैक्सीनेशन के साथ ईयर टैगिंग अवश्य की जाए। उन्होंने दुधारू गोवंश की लिस्ट बनाए जाने के प्रति गौशाला निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को सिंचाई संबंधित व गन्ना भुगतान संबंधित कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि बागपत के किसानों का गन्ना अन्य जिलों की चीनी मिलों में भी जाता है । उनके साथ बैठक कर जल्द से जल्द किसानों का भुगतान कराया जाए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles