चित्रदुर्ग 27 दिसम्बर (वार्ता) कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के बिलिकेरे गांव में शनिवार की देर रात एक वाहन और बस की टक्कर से पांच लोगों की मौत हाे गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायचुर जिले के लिंगासुगुर निवासी मजदूरों का समूह अपने गांव में पंचायत चुनाव के लिए वोट डालने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बिलिकेरे गांव के समीप उनके वाहन की एक बस से जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को बेल्लारी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बतायी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



