26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दुनिया के कई देशों में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन

लंदन 27 दिसंबर (वार्ता) ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के पाये जाने के बाद कई अन्य यूरोपीय देशों में भी पहले से 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक माने जाने वाले वायरस के इस नये स्वरूप की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कोरोना का नया स्ट्रेन जापान और कनाडा जैसे देशों में भी पाया गया है। ब्रिटेन की यात्रा करने के बाद स्पेन, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और फ्रांस लौटे कई यात्रियों में कोरोना वायरस के इस नये स्ट्रेन के पाये जाने की पुष्टि हुई है जिससे चिंताएं काफी बढ़ गयी हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन की राजधानी मैड्रिड में गुरुवार को ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति के तीन रिश्तेदारों में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। जापान काेरोना वायरस के नये स्ट्रेन के मद्देनजर 29 दिसंबर से देश में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। स्विट्जरलैंड एकमात्र ऐसा देश है जिसने क्रिसमस के अवसर पर विदेशी पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं खोल रखी थीं और यही कारण है कि पिछले कुछ सप्ताहों में बड़ी संख्या में ब्रिटेन के नागरिक छुट्टियां मनाने वहां पहुंचे थे। डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी लोगों के कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की चपेट में आने की पुष्टि हो चुकी है। गौरतलब है कि गत सप्ताह ब्रिटेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये स्वरूप (स्ट्रेन) का पता चला है जोकि देश में बहुत ही तेजी से फैल रहा है। वायरस का नया स्ट्रेन 70 फीसदी अधिक संक्रामक है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles