26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बुलंदशहरः बदमाशों ने पुलिस वर्दी में व्यापारी से लूटे साढ़े 18 लाख

बुलंदशहर 27 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुलंदशहर अलीगढ़ हाईवे पर पुलिस की वर्दी पहने तीन लुटेरों ने दिल्ली के बीड़ी व्यापारी मोहम्मद सिराज से साढ़े 18 लाख रुपये लूट लिए और व्यापारी की कार को छीन कर उस में बैठ भाग निकले । लूट की घटना कल रात हुई । बाद में व्यापारी की कार घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे सड़क किनारे खड़े मिली1 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह पूरे मामले को संदिग्ध बता रहे हैं । दिल्ली सीलमपुर स्थित शास्त्री पार्क निवासी मोहम्मद सिराज कोलकाता की एक बीड़ी कंपनी के यहां काम करते हैं । वे अपने साथी मुन्ना के साथ शनिवार को हाथरस जिले के सासनी कस्बे से 18लाख 50 हजार रुपया लेकर, कार से दिल्ली के लिए चले। हाईवे स्थित रोहिडा मोड़ पर एक ढाबे पर उन्होंने खाना खाया । खाना खाकर वे जैसे ही कारों बैठे उसी समय पुलिस की वर्दी पहने दो लोगों ने हाथ देकर कार्य को रुकवा लिया और कहा कि वे पीछे एक्सीडेंट करके आए हैं । व्यापारी के अनुसार दोनों उसकी कार में बैठ गए थोड़ी दूर जाकर दोनों ने कार में रखे रुपए लूट लिए और व्यापारी मोहम्मद सिराज वह मुन्ना को गाड़ी से नीचे उतारकर कार छीन कर भाग निकले लुटेरे उनके दो मोबाइल भी अपने साथ ले गए।
किसी प्रकार मोहम्मद सिराज ने लूट की सूचना पुलिस को दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles